
संभल जाने की सूचना पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संभल जाने की सूचना के मद्देनजर हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन सुबोध त्यागी को पुलिस ने बीती रात हॉउस अरेस्ट कर लिया। हाउस अरेस्ट को लेकर मिथुन त्यागी ने कई सवाल दागे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर संभल की हिंसा को लेकर कई सवाल उठाए हैं।

संभल में धारा 163 लगी हुई है। ऐसे में बाहरी जनपदों से लोगों का जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध है। पुलिस को सूचना मिली कि हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी संभल जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें रविवार की रात को हाउस अरेस्ट किया गया। इसी के साथ सुबोध त्यागी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए पूछा कि संभल का सच किया है और क्यों सरकार डर रही है, जनप्रतिनिधियों को वहां जाने नहीं दिया जा रहा
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


























