हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में नियम विरुद्ध होटलों का संचालन हो रहा है। धौलाना में नियम विरुद्ध संचालित एक होटल पर पुलिस ने बुधवार को छापा मारा जहां से चार लोगों को हिरासत में लिया गया। अभिभावकों की मौजूदगी में सभी को पुलिस ने छोड़ दिया। इस दौरान जोड़े मुंह छिपाते हुए नजर आए।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को डायल 112 पर सूचना मिली कि धौलाना तहसील कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक होटल में अनैतिक कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि मकान में नियम विरुद्ध होटल का संचालन हो रहा है जहां पहुंची पुलिस ने मकान में छापा मारा तो हालात देखकर दंग रह गई। पुलिस ने मकान में चल रहे होटल से चार लोगों को हिरासत में लिया जिनके चालान कर पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही अवैध कारोबार में लिप्त होटल के संचालक को भी हड़काया।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483


































