
पौष पूर्णिमा पर गंगा तट, गंगा मैया की जय के उद्घोष से गूंजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौष पूर्णिमा पर कड़कड़ाती सर्दी भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं दिखा सकी और दूर-दराज इलाकों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर डुबकी लगाकर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।
जनपद हापुड़ में गंगा किनारे स्थित तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर की पौराणिक मान्यता चिरकाल से स्थापित है जिसके तहत पूर्णिमा व अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान हेतु बृजघाट गंगा तट पहुंचकर स्नान करके पुण्य कमाते हैं। यह तीर्थ स्थल दिल्ली से लखनऊ राजमार्ग पर 70 किलोमीटर दूर है।
पौष पूर्णिमा स्नान हेतु हापुड़ जिला प्रशासन व पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु ब्रजघाट में खास सुरक्षा इंतजाम किए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से श्रद्धालुओं का ब्रजघाट पर पूर्णिमा से एक दिन पहले ही शुक्रवार को पहुंचना शुरू हो गया। पौष पूर्णिमा शनिवार की भोर में गंगा तट, गंगा मैया की जय के उद्घोष से गूंज उठा। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन कर विश्व कल्याण और परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने गरीबों को भोजन कराया और गर्म वस्त्र दान किए। मान्यता है कि पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान करके दान करने से पुण्य का लाभ मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020































