पौष अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने कड़कड़ाती ठंड में गंगा में लगाई डूबकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौष माह अमावस्या पर कड़कड़ाती ठंड भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी और लाखों श्रद्धालुओं ने जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर गंगा में स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद गरीबों को भोजन कराया और गर्म वस्त्र आदि दान किया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान से विभिन्न वाहनों द्वारा श्रद्धालुओं का बुधवार को ही पहुंचना शुरु हो गया और धर्मशालाओं व अतिथि गृहों में डेरा डाल लिया। पौष अमावस्या पर गुरुवार को भोर होते ही गंगा में डुबकी लगाना शुरु कर दिया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर मां गंगा का पूजन किया और गंगा तट पर विकसित भारत का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने निर्धनों को भोजन कराया और कम्बल, स्वेटर आदि असहाय लोगों को वितरित किए। गंगा स्नान कर घर की ओर लौटने वाले श्रद्धालुओं को जाम से जूझना पड़ा और घंटों जाम में फंसे रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























