हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शासन ने जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप देने की तैयारी की है। इसके लिए सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड की जा रही हैं। प्रथम चरण में दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर जनपद हापुड़ के सैकड़ों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी। सरकार द्वारा समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने पर विचार किया है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार छात्रवृत्ति के मास्टर डेटाबेस में शामिल होने के लिए प्रशिक्षण संस्थानों को पहले 18 अगस्त तक का समय दिया गया था जिसे शासन द्वारा बढ़ाए जाने के बाद 27 सितंबर कर दिया गया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ पहुंचाना है। विभाग के मुताबिक कक्षा 12 तक के उन छात्र-छात्राओं को दो अक्टूबर को स्कॉलरशिप दी जाएगी जो 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर कॉलेजों से उसे अग्रसारित कर आएंगे।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010


























