
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कर्मचारियों ने मतदान की शपथ
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):सोलहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ॰प्र॰ लखनऊ एवं जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी ने मतदाता शपथ दिलाई।
हापुड के विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम के द्वारा सोलहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने हेतु विकास भवन के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। शपथ बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि
हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।
Mutual Fund SIP व Stock Market में इन्वेस्टमेंट सर्विस के लिए संपर्क करें:
Rishabh Verma
☎️ 9720669699
Add:- Arjun Nagar Delhi Road Hapur





























