27 फरवरी को दिन छिपते ही देखें आकाश में अद्भुत नजारा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विद्वान भौतिक प्रवक्ता अजय कुमार मित्तल ने सोमवार को हापुड में बताया कि 27 फरवरी को सूर्यास्त के तुरंत बाद आकाश में पश्चिम दिशा में दो मोटे तारे बहुत पास -पास दिखाई देंगे। उनमें से मोटा तारा शुक्र ग्रह और दूसरा तारा बृहस्पति ग्रह है। साथ ही सिर पर आपको चंद्रमा दिखाई देगा तो उसके ठीक पास में ही एक मोटा तारा भी दिखेगा। ये तारा नहीं बल्कि मंगल ग्रह है। तो आज पोने सात बजे छत पर जाइये और आकाश में चार खगोलीय पिंडों के दर्शन करिए। ये भी जानना कि जहाँ बृहस्पति-शुक्र दिखाई दे वहाँ मीन राशि का क्षेत्र होगा और जहाँ चंद्रमा-मंगल दिखें वहाँ वृष राशि क्षेत्र होगा। शनि और बुद्ध इसलिए दिखाई नहीं देंगे क्योंकि वे सूर्यास्त से पहले ही अस्त हो चूकेंगे।तो आज आकाश दर्शन करके आनंद अवश्य उठाइए।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 893805006

अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी






























