
दिवाली पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे चार घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के गांव शेरपुर में दिवाली की रात को दो पक्षों में मुकद्दमे बाजी को लेकर चल रही रजिंश के कारण संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चले जिस कारण दोनों पक्षों की ओर से दो महिला व दो पुरुष घायल हो गए। पुलिस के अनुसार गांव शेरपुर के संजय व दुलिचंद मुकद्दमेबाजी को लेकर रंजिश चली आ रही है। जिसकों लेकर दोनों पक्षों में दिवाली की रात को कहासुनी हो गई। जो बाद में मारपीट ओर संघर्ष में बदल गई। संघर्ष के दौरान लाठी-डंडों का खुलकर प्रयोग हुआ। पुलिस के अऩुसार इस संघर्ष में एक पक्ष से संजय तथा दूसरे पक्ष से दूलिचंद, मालती व स्वाति घायल हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्री श्याम ट्रेडर्स से वाजिब दामों पर खरीदें प्लाईवुड की खास रेंज: 9045197386





























