हापुड़,सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव लालपुर में शनिवार की रात बदमाशों ने किसान के घर की दीवार कूदकर अंदर घुस गये और घर से लाखों रुपए की 2 भैंस चोरी कर ले उड़े।भैंस चोरी का आभास होते ही गांव में शोर मच गया।ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश भैंस छोड़कर फरार हो गए। बता दें कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी किसान गुल्लू पुत्र बिल्लू चौधरी अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। शनिवार की देर रात बदमाश उसके घर में आ धमके और करीब डेढ़ लाख की कीमत की दो भैंस चोरी कर चल दिए। बदमाश गांव के बाहर पहुंचे तो पड़ोसी सुरेंद्र ने शोर मचा दिया और बदमाश भैंस छोड़कर फरार हो गए घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342





























