हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित टैगोर पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव 23 जनवरी को होगा। इससे पहले सात और आठ जनवरी को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन किया जाएगा। 10 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, नाम वापस लेने की तिथि 11 जनवरी होगी। इसके बाद चुनाव 23 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होंगे जिसके बाद परिणामों की घोषणा होगी। चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में चुनाव संपन्न होंगे।
Christmas Offer: Donald’s पर पाएं 15% OFF, 9602205929, 8630926262
























