हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता में 24 मार्च को ट्रैक्टर खड़ा करने पर दो पक्ष में विवाद हो गया था जिसमें हुई मारपीट में घायल हुए वृद्ध की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे अमित की तहरीर पर गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला 24 मार्च का है जब गांव शाहपुर फगौता में रास्ते पर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। उस दौरान 61 वर्षीय नरसी को गांव के ही चार लोगों ने पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। रविवार की देर रात हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया जिसके बाद मृतक के बेटे अमित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही गुड्डू, संदीप, छोटू और विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























