
बुढ़ापा अभिशाप नहीं,वरदान है
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के प्रख्यात कवि महावीर वर्मा मधुर ने बुढ़ापा अभिशाप नहीं,वरदान है शीर्षक से एक पुस्तक का सृजन किया है।जिसकी प्रथम प्रति साहित्यकार डा अशोक मैत्रेय को लेखक ने भेंट की है।लेखक का कहना है कि यह पुस्तक उन सभी सीनियर सिटीजंस को समर्पित है ,जो किन्हीं कारणों से बुढ़ापे को अभिशाप समझते हैं।पुस्तक में लेखक ने कई तपस्वियों, मनीषियों और साहित्यकारों व वरिष्ठ नागरिको के जीवन के अनुभवों का सार सम्मिलित किया है।लेखक ने विश्वास व्यक्त किया है कि पुस्तक के अध्ययन से और इस पर अमल करने के पश्चात हर सीनियर सिटीजन यही कहेगा कि वास्तव में’ बुढ़ापा अभिशाप नहीं, वरदान है।यह पुस्तक वरिष्ठ नागरिको के लिए एक धरोहर है।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244




























