👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों की निष्क्रियता और आने वाले लोकसभा चुनाव के चलते आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार आजाद ने जिला कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जिला कमेटी भंग होने से पदाधिकारी में अफरा-तफरी की स्थिति है। पद के लिए अब यहां-वहां दौड़ लगाई जा रही है। जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी के हित में कार्य न करने वाले और निष्क्रिय पदाधिकारी को जिला कमेटी में पद बिल्कुल नहीं दिया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। जिला अध्यक्ष के इस कदम के बाद से पदाधिकारी यहां-वहां दौड़ लगा रहे हैं।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811




























