
श्री चंडी मंदिर के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की सिद्धपीठ श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों व कार्य समिति के सदस्यों का गुरुवार को आयोजित एक सादे समारोह में व्यापारी नेता अमित शर्मा व ब्राह्मण समाज के लोगों ने फूल माला, पटका पहना कर तथा मां चंडी महारानी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के लिए संजय गुप्ता टायर वाले अध्यक्ष, लोकेश गुप्ता सर्राफ उपप्रधान, मोहित जैन अचार वाले सचिव, अंकुर कंसल उपमंत्री, संजीव विजय गुप्ता कोषाध्यक्ष, दीपक गर्ग लेखा निरीक्षक पद निर्वाचित हुए है और समिति के 15 सदस्य चुने गए है।
समारोह का शुभारंभ समिति के प्रधान संजय गुप्ता टायर वाले ने अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ दीप प्रज्जवलित करके किया। समारोह स्थल चंडी मैय्या की जय के उद्घोष से गूंज उठा।
श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति के निर्वाचित अध्यक्ष संजय गुप्ता टायर वालों ने विश्वास दिलाया कि सभी निर्वाचित पदाधिकारी व सद्स्य एक टीम की भावना से कार्य करेंगे और वायदे चुनाव के वक्त किए गए, उन्हें पूरा करने के लिए धरातल पर काम करेंगे जिसके सकारात्मक परिणाम अलगे दो माह में दिखाई देने लगेंगे।
समारोह में सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने पर नमामि गंगे की जिला संयोजिका अलका निम व हापुड़ नगर पालिका भूतपूर्व चेयरमैन मालती भारती को भी सम्मानित किया गया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी




























