हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में नौ नवंबर से कार्तिक मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं मेला स्थल और मेला रोड पर जलभराव प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। शनिवार को आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी अनुज सिंह, एसपी दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, एएसपी सर्वेष मिश्र ने अन्य अधिकारी के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मेला रोड पर करीब तीन फुट पानी भरा हुआ मिला जिससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो अधिकारियों ने बताया कि जलभराव खेतों में रुका हुआ है जो अब सड़कों पर बह रहा है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर यह खत्म हो जाएगा। उसके बाद मेले की तैयारी शुरू की जा सकेगी। कार्तिक मेले में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिला पंचायत ने 17 करोड़ का बजट तैयार किया है।
चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























