
गाजियाबाद के शौर्य का सम्मान समारोह में हापुड से शामिल होंगे पदाधिकारी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि 8 अक्टूबर को गाजियाबाद के शहीद स्मारक पार्क में शौर्य का सम्मान कार्यक्रम होगा जिसमें पांच सैनिक परिवारों का सम्मान भी होगा इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय प्रशासनिक संरक्षक व उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, कार्यक्रम में गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, गाजियाबाद एन०डी०आर०एफ० की 8वीं बटालियन के डी०आई०जी० पी०के०तिवारी, भारत के संसदीय कार्य मंत्रालय के पूर्व राज्य मंत्री विजय गोयल, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन के०पी०सिंह,व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेन्द्र पाल त्यागी (वीर चक्र) विशिष्ट अतिथि होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता पावन चिंतन धारा के संस्थापक प्रोफेसर डॉ०पवन सिन्हा करेंगे ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ से 21पदाधिकारीयों का प्रतिनिधिमंडल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में शामिल होगा
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
































