👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी में स्थित गढ़ गंगा का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मची हुई है। बुधवार को एसडीएम अरविंद द्विवेदी और डीएसपी पवन कुमार ने नाव में बैठकर निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बता दें कि पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है जिससे खादर इलाकों के लिए चुनौतियां खड़ी हो गई है। ऐसे में एसडीएम और क्षेत्राधिकारी ने नाव में सवार होकर हालातों का जायजा लिया और गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की।
































