👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर महापंचायत का आयोजन किया जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। पिछले सोमवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य के नेतृत्व में किसान धरने पर बैठे थे लेकिन समस्या का समाधान न होने पर उनका धरना जारी रहा। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को महापंचायत का ऐलान किया था। महापंचायत में एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























