
भूमि घोटाले के मामले में अधिकारियों की अटकी सांसें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील में तैनात राजस्व लिपिक मोहम्मद असीम राणा को निलंबित कर जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। भूमि घोटाले में अन्य अधिकारियों की भी सांसें अटकी हुई हैं। बताया जा रहा है कि कृषक भूमि को अकर्षक घोषित करने में अनियमितता बरती गई। बिना नोटिस के धारा-80 के आदेश करना और उनको मनमानी तरीके से वापस लेना लिपिक के स्तर से संभव नहीं है तो यह किसकी शह पर हुआ? विभिन्न पहलूओं पर तीन सदस्यीय टीम ने जांच कर रिपोर्ट तैयार की है। फिलहाल लिपिक को निलंबित किया गया है। आरोप है कि लिपिक ने फाइलों के रखरखाव में लापरवाही बरती जिसकी जांच एसडीएम को दी गई है। फिलहाल कई अन्य अधिकारियों की भी सांस अटकी हुई है।
आपको बता दे अधिवक्ता राहुल गहलोत ने तत्कालीन एसडीएम संतोष उपाध्याय पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद 11 बिंदुओं की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव संजय प्रसाद के निर्देश पर तत्कालीन मंडल आयुक्त जे. सेल्वा कुमारी ने जांच दल गठित किया।
जांच में लिपिक मोहम्मद असीम राणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि धौलाना तहसील में पेशगार रहने के दौरान उनके द्वारा गड़बड़ियां की गई थी। पहले आदेश जारी करना और बाद में वापस ले लेना अधिक किया गया था। डिप्टी कलेक्टर शुभम श्रीवास्तव को जांच अधिकारी बनाया गया है।
राधेश्याम ज्वेलर्स एंड संस लेकर आए हैं लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन: 8954000066































