
👁 0 views Views
शस्त्र की दुकानों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्रा व एसडीएम साक्षी शर्मा ने तीर्थ नगरी बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर में शस्त्र दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानों में रखे शस्त्र और कारतूस का मिलान किया। निर्देश दिए कि शस्त्र व कारतूस की बिक्री के समय खरीदार की पूरी जानकारी और पहचान सुनिश्चित की जानी चाहिए। सभी दस्तावेजों की जांच और संतुष्टि के बाद ही सामान दिया जाना चाहिए।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























