👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):जिलाधिकारी की सक्रियता को देखकर जनपद के अफसर व कर्मचारी अलर्ट मोड पर आ गये हैं।जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सोमवार को प्रातः 8-32 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम सबली का निरीक्षण किया गया l एमडीएम रजिस्टर में कन्वर्जन कॉस्ट की प्रविष्टि करने के निर्देश दिए गए। रसोई घर का
निरीक्षण किया गया l मिड डे मील बनता हुआ पाया गया l मिड डे मील में अच्छी गुणवत्ता के मसालों का प्रयोग करने के लिए कहा गया और निर्देश दिया कि गुणवत्ता से समझौता न करें। प्रधानाध्यापक को विद्यार्थियों के नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542

































