
नगर पालिका भूमि पर कब्जेधारियों ने बनाए भवन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ की भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जे करके बड़ी-बड़ी बिल्डिंग खड़ी कर ली है और बिल्डिंग के मालिक भवन का मानचित्र एचपीडीए से स्वीकृत करने का दावा कर रहे हैं जबकि यह भवन मुख्य मार्ग से चंद कदमों की दूरी पर मानक के विपरीत बने हैं। ताजा मामला गांव चमरी के खसरा संख्या-414 बंजर भूमि का सामने आया है। ग्राम चमरी के नगर पालिका हापुड़ में शामिल होने से अब बंजर भूमि खसरा संख्या-414 नगर पालिका हापुड़ की है।
रामलीला गेट नंबर-1 के मुरारी धर्म कांटे की ओर बने बहुमंजिला भवन खसरा संख्या-414 पर बना है। इसके साथ ही आसपास की भूमि भी नगर पालिका की है। यह सब राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। खास बात यह है कि नगर पालिका ने अभी तक अपनी भूमि को कब्जाधारियों से मुक्त करने के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। इसके अतिरिक्त तहसील चोपला से चंद कदमों की दूरी पर गढ़ रोड पर भी नगर पालिका भूमि पर लोगों ने कब्जा किए हुए हैं।
हापुड़ उपभोक्ता परिषद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर खसरा संख्या-414 की राजस्व अभिलेखों के अनुसार विस्तृत जांच कर अरबों रुपए की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करने तथा कब्जाधारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
99 स्टोर से स्पोर्टस के चार जोड़ी जूते खरीदें 999/- रुपए में: 8191820867






























