👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : नगर पंचायत बाबूगढ़ में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर कुंडली मारे बैठे दबंगों के कब्जे से पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करके 510 वर्ग गज भूमि को शुक्रवार को कब्जा मुक्त करा दिया गया और पक्के कब्जे को भी जल्दी हटाया जाएगा।
नगर पंचायत बाबूगढ़ के भाजपा नेता व अन्य असरदार लोगों ने बाबूगढ़ में गांव सिमरोली की ग्राम पंचायत भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत जिला प्रशासन को दी थी। जिला प्रशासन ने जांच में शिकायत को सही पाया और ग्राम समाज की भूमि को शुक्रवार को कब्जा मुक्त करा दिया। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन कब्जाधारी के विरुद्ध क्या कार्रवाई करता है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

































