👁 0 views Views
वार्डों के आरक्षण पर वैश्य समाज को आपत्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैश्य समाज हापुड़ ने नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्डों के आरक्षण पर आपत्ति व्यक्त की है और कहा है कि नई आरक्षण नीति से सामान्य वर्ग के लोगों में रोष व्याप्त है। संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता ने जिला अधिकारी हापुड़ को एक पत्र लिखकर कहा है कि नगर पालिका परिषद हापुड़ का वार्ड नम्बर 23 व वार्ड 18 में 90 प्रतिशत सामान्य वर्ग के लोग रहते है। जबकि ये दोनों वार्ड अन्य वर्ग के लोगों के लिए आरक्षित कर दिए गए है। संगठन की मांग है कि उक्त दोनों वार्डों को सामान्य श्रेणी में ही रखा जाए।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*





























