सड़क सुरक्षा पखवाड़ा समापन पर शपथ दिलाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का सोमवार, 31 जुलाई को समापन हो गया। हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित एक विद्यालय में समापन समारोह आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने समारोह को सम्बोधिक करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से ही सड़क हादसों पर काबू पाया जा सकता है। अभिभावल बच्चों कगो समझाएं कि वे वाहन चलाते वक्त ट्रैफिक रुल का पालन करें। नाबालिग के हाथों में वाहन कतई न दें। उन्होंने शिक्षकों व छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने तथा अन्य को प्रेरित करने की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान जागरुकता अभियान चलाने में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130


































