एकेपी में ट्रैफिक रूल पालन करने की ली शपथ










हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हापुड़ में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान शनिवार को शिक्षकों व छात्राओं ने ट्रैफिक रूल का पालन करने की शपथ ली।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मीनू कश्यप ने महाविद्यालय के शैक्षिक वर्ग तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियम से अवगत कराया गयाl सड़क सुरक्षा हम सभी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा हैl पिछले कई वर्षों से इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन उसके बाद भी सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में कोई खास कमी दिखाई नहीं दे रही हैl उत्तर प्रदेश शासन की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष में 5.5 प्रतिशत वृद्धि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में हुई है तथा 4.2 प्रतिशत वृद्धि सड़कों पर होने वाली मृत्यु संख्या में हुई हैl सरकार का उद्देश्य है कि वह जनता को अधिक से अधिक जागरूक करके इन दुर्घटनाओं तथा मृत्यु की संख्या को जीरो स्तर पर लेकर आएl महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ साधना तोमर ने सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया तथा अपनी तथा दूसरों की रक्षा किस प्रकार से हम ट्रैफिक नियमों का पालन करके कर सकते हैं, के बारे में बताया।महाविद्यालय की सड़क सुरक्षा कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ सरोजिनी ने सभी को सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक रूल के पालन की शपथ दिलवाईl इसके बाद वन महोत्सव 2023 के तत्वावधान में महाविद्यालय में पौधारोपण का किया गया जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में 50 पौधे लगाए गएl इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ आज के कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआl

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

Read more

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
error: Content is protected !!