
श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ की प्रबंध समिति का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्री सनातन धर्म सभा की प्रबंध समिति के तीन वर्षीय कार्यकाल के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचन घोषित किए गए जिनका शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
चुनाव अधिकारी विजय गर्ग ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रोहित गर्ग, उपप्रधान-राजेश अग्रवाल, तरुण गर्ग, मंत्री-अशोक कुमार छारिया, उपमंत्री-दिपांशु गर्ग, पुनीत गर्ग, कोषाध्यक्ष-राजीव कुमार जिंदल, लेखा निरीक्षक-अभिषेक जैन, प्रचार मंत्री-अमित गोयल मोनू निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए रविन्द्र गुप्ता, अतुल आजाद, पुरुषोत्तम शरण अग्रवाल, दिनेश माहेश्वरी, अरविन्द कुमार, नरेश अग्रवाल, राकेश माहेश्वरी, संजीव, रविन्द्र अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, संजीव जैन, महेश चन्द, राम चन्द्र गुप्ता, नलिन बंसल व विशाल गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस अवसर पर पदाधिकारियों को सभी ने बधाई दी।





























