जैन मिलन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 15 अगस्त को
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन मिलन हापुड का मासिक मिलन आयोजन संस्था के संरक्षक तथा जैन समाज हापुड के अध्यक्ष अनिल जैन के आवास पर हुआ। समारोह का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। समारोह
में निर्णय लिया गया कि आगामी मासिक मिलन 15 अगस्त को आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर रात्रि 7.3o बजे से होगा जिसमे मिलन के सदस्यो का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। जिसमे मेरठ से जैन मिलन के क्षेत्रीय पदाधिकारी भाग लेगे। समारोह का संचालन मिलन के महामंत्री सुशील जैन तथा अध्यक्षता मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन ने की। मासिक मिलन का लकी ड्रा राजीव जैन (एडवांटेज कम्पनी वाले) को प्रदान किया गया। मिलन के नये ओर सदस्य बनाने का आह्वान किया गया। समारोह मे जैन मिलन के संरक्षक अनिल जैन तथा प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, अशोक जैन, आशीष जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, अनीता जैन, राजीव जैन आलू वाले आदि उपस्थित थे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586





























