ओ लेवल एंड सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु 21 जून तक करें आवेदन
हापुड, वि.(ehapurnews.com): पिछड़ा वर्ग के बेरोजागार युवक व युवतियों के लिए संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु आनलाईन संचालित की जा रही है।
वर्ष 2024-25 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट’ से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़ो वर्ग के युवक/युवतियों को ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु सम्बन्धित जनपदों में आवेदन किया जा सकता है। आनलाईन आवेदन किये जाने की दिनांक 08 जून, 2024 से 21 जून, 2024 तक होगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in पर दिये गये लिंक एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा-निर्देश / समय-सारणी उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है।
आवेदन करने के उपरान्त संस्था द्वारा ऑनलाइन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्टआउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध संसाधनों से सम्बन्धित विवरण सहित निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश, 10 वॉ तल, इन्दिरा भवन, अशोक मार्ग, लखनऊ-226001 के कार्यालय एवं कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कमरा नम्बर 14 विकास भवन दिल्ली रोड, हापुड़ मे में दिनांक 21 जून, 2024 की सायं 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी उपलब्ध करायी जायेगी। संस्था द्वारा आनलाईन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित





























