
क्षय रोगियों को मिला पौष्टिक आहार
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी के निर्देशन में एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह के नेतृत्व में जनपद में लगातार रोगियों को पोषाहार वितरण किया जा रहा है जनपद में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों द्वारा समय-समय पर टीवी के रोगियों को प्रोटीन युक्त पोषाहार दिया जा रहा है इसी क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपनावत पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर साजिद की अध्यक्षता में डाबर द्वारा वित्त पोषित संस्था संदेश के द्वारा 50 टीवी रोगियों को डाबर कंपनी के प्रोटीन युक्त प्रोडक्ट जैसे प्रोटीन पाउडर च्यवनप्राश आदि प्रदान की गई इस अवसर पर संदेश संस्था से सुमित कुमार राणा एवम् संजीव भारद्वाज स्वास्थ्य विभाग से डॉ साजिद खान जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी चीफ फार्मासिस्ट अनिल पाल वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संगीता अरोड़ा व भारत भूषण सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867





























