
100 टीबी रोगियो को पुष्टाहार वितरित
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):भारत के सशक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिन पर क्यूब रूट फाउंडेशन द्वारा पोषाहार वितरित किया गया।
17 सितम्बर 2025 हापुड़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी के कुशल निर्देशन में एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह के नेतृत्व में आज विशेष पखवाड़ा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अंतर्गत क्यूब रूट फाउंडेशन द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंभावली सभागार में 100 क्षय रोगियों को पोषाहार वितरण किया गया संस्था के रूपेश सिंह ने बताया कि हमारी संस्था क्यूब रूट फाउंडेशन द्वारा अप्रैल माह से प्रति माह क्षय रोगियों को पोषाहार वितरण किया जा रहा है सितंबर माह में टी0वी रोगियों को यह छठी पोषण पोटली का वितरण किया गया है अभी इसी सप्ताह टी 0बी0 यूनिट गढ़ मुक्तेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी 150 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण किया जाएगा इस अवसर पर जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी द्वारा सभी रोगियों एवं उनके साथ आए दिमारदारों को टीबी रोग के लक्षण विस्तार पूर्वक बताया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























