
सेवा पखवाड़ा मे टीवी रोगियों को किया गया पोषाहार वितरण
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के कुशल निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में जनपद में चल रहे सेवा पखवाड़ा के स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रमों से संबंधित स्टाल लगाए गए इस अवसर पर क्षय रोग विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाया गया जैसे आयुष्मान भारत स्टॉल नियमित टीकाकरण स्टॉल आंखों की जांच का स्टॉल आयुर्वेदिक विभाग का स्टॉल एवं जिला अस्पताल से वरिष्ठ परामर्शदाताओं ने अपना योगदान दिया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री हरेंद्र सिंह तेवतिया जी ने सब सभी स्टालों का निरीक्षण किया इस अवसर पर माननीय विधायक जी के कर कमलों से क्यूब रूट फाउंडेशन के सौजन्य से पैंतीस क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया क्यूब रूट फाउंडेशन द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़मुक्तेश्वर में भी 150 टीवी रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी जिला शहरों के अधिकारी डॉ राजेश सिंह चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार बैंसला जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार डॉ नेक सिंह रविंद्र मावी आयुष्मान के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ जाहिर जिला कोऑर्डिनेटर टीवी सुशील चौधरी उपस्थित रहे।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में


























