हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में पुष्पावती पूठ पर लगे नट समुदाय के मेले में देश के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और मेले का आनंद ले रहे हैं. इस दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि भी लगाए गए हैं और महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं. नट समुदाय के इस मेले में उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों तथा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.
बता दें कि पुष्पावती पूठ पांच साल में लगने वाले नट समुदाय का मेला काफी प्रसिद्ध है. महाभारत कालीन पांडवों की शिक्षा स्थली देश का प्रथम गंगा ग्राम पुष्पावती पूठ में मेले ने रौनक बढ़ा दी है जहां श्रद्धालु बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.
पूर्व सांसद की गाड़ी की ट्रैक्टर से ज़ोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे पूर्व एमपी
🔊 Listen to this पूर्व सांसद की गाड़ी की ट्रैक्टर से ज़ोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे पूर्व एमपी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मंगलवार की रात बसपा…
Read more
























