हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बरसात के मौसम में मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। स्किन और फंगल इंफेक्शन के साथ-साथ पेट संक्रमण के मामले भी बढ़े हैं। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी पर जहां एक दिन में 300 मरीज पहुंचते थे वहां यह संख्या ढाई गुना तक बढ़ गई है। दिन में लगभग 600-700 मरीज अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं जिसमें से 80 प्रतिशत रोगियों को पेट संक्रमण की शिकायत है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डां. दिनेश खत्री ने बताया कि बारिश में ठीक से धूप न निकलने के चलते लोगों को फंगल इंफेक्शन हो रहा है।
Our Trending Story: सैकड़ों लाइलाज बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे कैसे सम्भव है:
अस्पताल में सुबह 9 बजे के आसपास मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो जाता है जो कि दोपहर दो बजे तक जारी रहता है। इस मौसम में पेट में दर्द, एलर्जी, उल्टी के मरीजों की संख्या ज्यादा बढ़ रही है। डांक्टरों का कहना है कि इस मौसम में अच्छी धूप न निकलने से फंगल इंफेक्शन की समस्या भी बढ़ रही है। इस मौसम में बाहर का खाना भी बीमारियों को दावत दे रहा है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

























