पक्षी औषधालय के लिए बढ़ेगी दान दाताओं की संख्या
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय के पदाधिकारयो की एक बैठक जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन की अध्यक्षता मे पक्षी औषधालय, कसेरठ बाजार जैन मंदिर पर सम्पन्न हुई। बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पक्षी औषधालय के दान प्राप्ति के लिए पे टी एम सेवा चालू करायी जाए जिससे दानदाता इस माध्यम से भी दानराशी भेज सके, औषधालय मे समय से दवाओ की उपलब्धता के लिए महामंत्री अकित जैन को दायित्व सौपा गया। अध्यक्ष विनीत जैन ने समिति पदाधिकारियो से समय निकाल कर औषधालय पर आकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने का आग्रह किया। उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार ने पक्षी औषधालय के 50 नये मासिक दानदाता बढाने में सभी का आभार व्यक्त करते हुए और दानदाता बढाने का आग्रह किया। बैठक में मत्री राजीव जैन, अंकेक्षक अर्चित जैन, तुषार जैन आदि उपस्थित रहे। बैठक णमोकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से प्रारंभ हुई।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























