हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी धाम पहुंचे महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 परम पूज्य श्री महंत भैया जी महाराज ने कहा कि हरियाणा के नूह में हुई हिंसा चिंता का विषय है। यह यात्रा प्रतिवर्ष होती आई है। हरियाणा सरकार की चूक के कारण हालात इतने खराब हुए हैं। आपको बता दें कि महामंडलेश्वर उस धार्मिक यात्रा में शामिल थे जिस पर हरियाणा के नूह में हमला हुआ था। हापुड़ पहुंचे महंत भैया जी महाराज ने कहा कि इस तरह की घटना चिंता का विषय है। पत्थरबाजों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। महाराज जी ने कहा कि जिस दौरान धार्मिक यात्रा पर हमला हुआ वह मंज़र बेहद भयावह था।
बताते चलें कि हरियाणा के नूह में विश्व हिंदू परिषद की यात्रा को रोकने की कोशिश करने पर हिंसा भड़क गई। धार्मिक यात्रा पर हमला हुआ जिसमें छह लोगों ने जान गंवाई। हिंसा के दौरान सरकारी सम्पत्ति को भी जबरदस्त नुकसान हुआ है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि नुकसान दंगाइयों से वसूला जाएगा लेकिन मुख्यमंत्री को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए कि जिसने अपनों को खोया है उसे कौन वापस लाएगा? हरियाणा सरकार समय रहते एक्शन लेती तो शायद इस तरह की तस्वीर ना बनती और ना ही अपनों को कोई खोता। मामले में कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























