
एन एस एस की स्वयं सेविकाओं ने गांव दौमी में किया सर्वे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमारी के निर्देशन में सोमवार को गांव दौमी में एक सर्वेक्षण कैंप लगाया गया जिसमें सात दिवसीय विशेष कैंप से पूर्व ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेने का उद्देश्य रखा गया। स्वयंसेविकाएं कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में गांव के परिवारों का सर्वेक्षण करने के लिए भ्रमण पर निकली । स्वयंसेविकाओं ने सभी परिवारों के सदस्यों के साथ बातचीत की वह उनसे जानकारियां एकत्रित की परिवार के सदस्यों की संख्या स्त्री पुरुषों की संख्या साक्षर व निरीक्षरो की संख्या मतदाताओं की संख्या परिवार में पोलियो ड्राप पीने वाले व पोलियो ड्राप से वंचित बालकों के बारे में जानकारी भी एकत्रित की गई दैनिक जीवन में आने वाली उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई तथा समस्याओं के समाधान में निवारण के लिए परिवार के मुखिया व परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा की गई व उनके संभावित समाधानों के बारे में भी बताया गया। स्वयंसेविकाओ ने ग्रामीणों को दहेज ने देने न लेने की सलाह दी तथा सभी को प्रेरित किया कि इस सामाजिक समस्या को सभी के प्रयासों से ही खत्म किया जा सकता है स्वयंसेविकाओ ने ग्रामीणों के साथ नशा जैसी भयंकर सामाजिक समस्या के विषय में भी चर्चा की तथा नशे से दूर रहने के लिए ग्रामीणों को सलाह दी तथा उसके दुष्परिणामों व हमारे देश का युवा वर्ग इस नशे की बीमारी के चपेट में किस प्रकार आ रहा है तथा अपने भविष्य को बर्बाद कर रहा है के विषय में चर्चा तथा उसके समाधानों के विषय में भी बात की। स्वयंसेविकाओं को ग्रामीणों के बीच जाकर उनसे चर्चा करके जीवन के नए अनुभवों की सीख मिली।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399





























