
एन एस एस की छात्राओ ने वृद्धाश्रम में जाना बुजुर्गों का हाल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में गांव दोयमी में लगने वाले सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन गुरूवार को शिविर स्थल के परिसर में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना के साथ किया गया । छात्राओं ने योगासन किया व लक्ष्य गीत गया। स्वयंसेविकाएं कार्यक्रम अधिकारी के साथ दोयमी गांव में स्थित वृद्धाश्रम में भ्रमण के लिए गई। राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक भागीदारी के लिए तैयार करना है इस प्रयास में सभी स्वयंसेविकाओं के सामाजिक मूल्यों का विकास करने के लिए वृद्धाश्रम में सेवा कर अनुभव प्राप्त किया ।सर्वप्रथम सभी स्वयंसेविकाओं ने वृद्धाश्रम में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। वृद्धाश्रम परिसर की साफ सफाई की गई ।तत्पश्चात सभी स्वयंसेविकाओं ने वृद्धाश्रम में स्थित बगीचे में औषधि पौधे लगाए। स्वयंसेविकाओं ने सभी वृद्धजनों से उनके जीवन के अनुभव जानें। वृद्धोंजनों ने उन्हें अपनी अनुभवों से जीवन का ज्ञान प्रदान किया। स्वयंसेविकाओं ने वृद्धाश्रम में मनोरंजन करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये निशा व सोनिका ने राधा कृष्ण नृत्य प्रस्तुत किया कुमारी राधिका ने भजन प्रस्तुत किया। जिकरा और कंचन ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से सभी का मनोरंजन किया। संस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने वृद्धाश्रम में उल्लास का वातावरण पैदा कर दिया। दोपहर भोजन के पश्चात स्वयंसेविकाओं ने वृद्धजनों के साथ धार्मिक गीतों पर अंताक्षरी का आयोजन किया जिसमें सभी वृद्धजनों ने भाग लिया। सभी वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी थी जिससे स्वयं सेविकाओं ने स्वयं को बहुत ही आनंदित महसूस किया तथा सभी स्वयंसेविकाओं ने सभी वृद्धजनों को वस्त्र वह फल वितरित किए।कार्यक्रम अधिकारी ने सभी स्वयंसेविकाओं को उनके इस सामाजिक कार्य के लिए शुभकामनाएं दी व उनके इस प्रयास की तारीफ की। । कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने बुजुर्गों को हमारे समाज की धरोहर व अनुभवों का खजाना बताया।इस प्रयास में सहयोग करने के लिए वृद्धाश्रम इंचार्ज श्रीमती पूनम व सभी स्वयंसेविकाओं का आभार ज्ञापन किया।

































