एनएसएस की छात्राओः ने ग्रामीणों की समस्याओं को जाना
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड केआर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के गांव दोयमी में लगने वाले सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन का आरंभ शिविर स्थल के परिसर में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना के साथ किया गया स्वयंसेविका श्रुति मिश्रा ने शिव स्तुति की। छात्राओं ने योगासन किया व लक्ष्य गीत गया। तत्पश्चात सभी स्वयंसेविकाएं कार्यक्रम अधिकारी डा सर्वेश कुमारी के मार्गदर्शन में गांव के परिवारों का सर्वेक्षण किया और उनकी समस्याओ को जाना।छात्राओ ने ग्राम प्रधान रामौतार के परिवार से सर्वेक्षण का प्रारंभ किया। स्वयंसेविकाओं ने सभी परिवारों के सदस्यों के साथ बातचीत की व उनसे जानकारियां एकत्रित की ।परिवार के सदस्यों की संख्या स्त्री पुरुषों की संख्या साक्षर व निरीक्षरो की संख्या मतदाताओं की संख्या परिवार में पोलियो ड्राप पीने वाले व पोलियो ड्राप से वंचित बालकों के बारे में जानकारी भी एकत्रित की गई दैनिक जीवन में आने वाली उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई तथा समस्याओं के समाधान में निवारण के लिए परिवार के मुखिया व परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा की गई व उनके संभावित समाधानों के बारे में भी बताया गया। शिविर के दूसरे सत्र में अतिथि वक्ता के रूप में श्रीमती प्रियंका सोनकर सहायक प्रोफेसर शिक्षा विभाग ने डिजिटल जागरूकता विषय पर व्याख्यान दिया तथा स्वयं सेविकाओं को डिजिटल शिक्षा के महत्व व प्रयोग के विषय में उपयोगी जानकारी । किसी की भी निजी जानकारी कंप्यूटर से निकाल लेना या चोरी कर लेना भी साइबर अपराध है। कंप्यूटर अपराध भी कई प्रकार से किये जाते है जैसे कि जानकारी चोरी करना, जानकारी मिटाना, जानकारी मे फेर बदल करना, किसी कि जानकारी को किसी और को देना या कंप्यूटर के भागो को चोरी करना या नष्ट करना। साइबर बुलिगं से बचाव के लिए सावधान और सडिजिटल शक्ति के प्रयोग व अति प्रयोग से बचने की भी सलाह दी कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने बताया की सरकारी पहल “डिजिटल इंडिया” के तहत बड़े ही परिश्रम से डिजिटल सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं, जैसे कि जनधन योजना, आधार, डिजिटल रोजगार और डिजिटल विद्या। इससे गांवों और शहरों के लोग आसानी से सरकारी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं, जो समृद्धि और सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण है।डिजिटल इंडिया” के माध्यम से भारत में डिजिटल शिक्षा को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे तकनीकी ज्ञान और कौशलों का संवर्धन हो रहा है। इससे देश का विकास और सामाजिक न्याय में सुधार हो रहा है। दूसरे ज्ञानवर्धक सत्र का राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























