
एनएसएस कैम्प :सड़क सुरक्षा पर पोस्टर प्रतियोगिता में नीशू प्रथम
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के आर्य कान्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के गांव दोयमी में लगने वाले सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन बुधवार को स्त्री-रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेमलता तिवारी ने स्वयंसेविकाओं को महिला स्वास्थ्य के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।स्वयंसेविकाओं में रचनात्मकता का विकास करने के लिए प्रथम सत्र में सड़क सुरक्षा विषय पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।उच्च प्राथमिक विद्यालय दोयमी के प्रधानाचार्य दिलशाद अली निर्णायक के रूप उपस्थित रहे । नीशू को प्रथम स्थान, राधिका को द्वितीय स्थान , वंशिका को तृतीय स्थान , रूहीना को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया। शिविर के दूसरे सत्र में अतिथि वक्ता के रूप में प्रसिद्ध स्त्री-रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेमलता तिवारी ने स्वयंसेविकाओं को महिला स्वास्थ्य के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी उन्होंने छात्राओ को बताया कि किस प्रकार वह अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती हैं वह स्वयं को बीमारियों से दूर रख सकती हैं स्वयंसेविकाओं ने डॉक्टर तिवारी से अपने स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के विषय में चर्चा की तथा समाधान प्राप्त किये। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने अतिथि वक्ताओं का आभार व्यक्त किया।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

































