सांस्कृतिक आयोजन के साथ एन एस एस शिविर का हुआ समापन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में गांव दोयमी में आयोजित सात द्विवसीय शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया।समापन समारोह का शुभारंभ आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया।कार्यक्रम प्रभारी डा सर्वेश कुमारी ने बताया कि समापन समारोह में एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। दीप्ति चौधरी ने मां सरस्वती की वंदना, मनु शर्मा के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने स्वागत गीत व लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने सात दिवसीय विशेष शिविर में किए गए कार्यक्रमों की आख्या प्रस्तुत की। स्वयंसेविकाओं द्वारा सामाजिक कुरीति दहेज प्रथा विषय पर बहुत ही संवेदनशील व मार्मिक नाटिका प्रस्तुत की।होली आई होली आई गाने पर छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें राधा कृष्ण की झांकी के द्वारा सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कुमारी श्रुति मिश्रा ने बेस्ट वालंटियर की ट्रॉफी को अपने नाम किया तथा पारुल सागर ,दीपा ,रिशु व स्वाति को अच्छा वालंटियर चुना गया।समारोह की मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत करके छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। प्राचार्य ने छात्राओं की प्रस्तुतियां व शिविर में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं को समाज के विकास में भागीदारी के लिए तैयार करना है उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी व सभी स्वयंसेविकाओं को शिविर के सफल समापन पर शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर अरुणा शर्मा ,प्रोफेसर संगीता अग्रवाल ,प्रोफेसर आभा शुक्ला कौशिक, प्रोफेसर सरोजिनी तन्हा व दिलशाद अली व ग्राम प्रधान रामौतार सिंह उपस्थित रहे। शिविर के सफल संचालन में समस्त स्वयं सेविकाओं के साथ-साथ चंद्रप्रकाश व अंजलि का विशेष सहयोग रहा।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878




























