👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने और नई पेंशन व्यवस्था को रद्द करने समेत अन्य मांगों को लेकर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। सोमवार से शुरू हुई यह भूख हड़ताल 11 जनवरी तक चलेगी। चार दिन की इस भूख हड़ताल में कर्मचारी भरी सर्दी में अपनी मांगों पर डटे हुए हैं जिनकी मांग है कि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करें और नई पेंशन व्यवस्था को तुरंत निरस्त करें। यह कर्मचारी हापुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं जिनकी मुख्य मांग पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की है। राशिद, नीरज, रविंद्र, इरफान आदि हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314



























