
अब 18 जनवरी को भी सभी बूथों पर पढ़ी जाएगी मतदाता सूची
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत अब 18 जनवरी रविवार को भी सभी पोलिंग बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे। इससे पहले 11 जनवरी को भी बीएलओ मतदाता सूची लेकर बूथों पर मौजूद थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप्त रिणवा ने सभी मतदाताओं से अपना नाम मतदाता सूची में देखने की अपील है। यदि इसमें कोई त्रुटि है तो उसे दुरुस्त कराने व नाम न होने की स्थिति में फार्म-6 भरने की सलाह दी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा कि 18 जनवरी को सभी बूथों पर बीएलओ मिशन मोड में काम करेंगे। इस दौरान राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट, संबंधित क्षेत्र के पार्षद व ग्राम प्रधान का सहयोग लिया जाए। बता दें कि उन्होंने कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के साथ ही व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर

































