अब पुलिस जुटी मोहर्रम की तैयारी में
हापुड सीमन (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न होने के बाद अब पुलिस मोहर्रम की तैयारी में जुट गयी है।
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने आगामी त्यौहार मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना हापुड़ नगर पर गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की।पुलिस ने सभी से त्यौहार को शान्तिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ मनाये जाने की अपील की।बैठक में उपस्थित नागरिकों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर


























