हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उद्यान विभाग ने एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का नाम है किचन गार्डन जिसके तहत अब घर के आंगन में किचन गार्डन तैयार किए जा सकेंगे। इसके लिए उद्यान विभाग एक किट भी देगा जिसकी कीमत लगभग 20 रुपए हैं।
बता दें कि फसलों में लगातार हो रहे कीटनाशकों के इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। इसके चलते हैं लोगों का रुझान ऑर्गेनिक खेती की ओर बढ़ रहा है। उद्यान विभाग ने इसी के तहत घर-घर किचन गार्डन योजना तैयार की है जिसमें 20 रुपए में लोगों को एक किट मुहैया कराई जाएगी। इस किट में 10 तरह के बीच होंगे। वैसे तो इसकी कीमत 200 रुपए है लेकिन इसपर 180 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है जिसके चलते इसकी कीमत महज 20 रुपए ही रह जाएगी। इसके लिए प्रशासन को पहले चरण में 6 हजार किट आवंटित होंगी। किट में गाजर, मूली, धनिया, पालक, गोभी, मिर्च, तोरई, टमाटर समेत अन्य सब्जियों के बीज होंगे।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390



























