👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): अपर जिला अधिकारी हापुड़ द्वारा तहसील हापुड़ क्षेत्र अंतर्गत खाद्य विभाग के गेहूं क्रय केंद्र स्थित ग्राम गोएना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र खुला पाया गया , किंतु केंद्र प्रभारी मौके पर उपस्थित नहीं थे । स्टॉक रजिस्टर पर प्रभारी के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। केंद्र पर सुरक्षित पंजिका के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि 23 अप्रैल 2022 से आज तक कृषकों से संपर्क नहीं किया जा रहा है,जो अत्यधिक आपत्तिजनक है । बिना सूचना के अनुपस्थित रहने व रजिस्टर पर हस्ताक्षर न करने एवं कृषकों से संपर्क न करने के संबंध में केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया जा रहा है।
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542





























