दो धर्म कांटों को नोटिस, वसूली बढ़ाने के निर्देश











हापुड़,सूवि (ehapurnews.com): जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक माह अक्टूबर 2021 तक की प्रगति के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने कर करेत्तर एवं लक्ष्य वसूली के सम्बन्ध में परिवहन विभाग विद्युत में एक्शन गढ़ को लक्ष्य से कम वसूली पर स्पष्टीकरण जारी करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी पिलखुआ को कर संग्रह में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। बाट माप विभाग के अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि इस माह मेरे द्वारा 318 निरीक्षण किए गए जिनमें 26 स्थानों पर त्रुटियां पाई गई और उन पर कार्यवाही भी की गई जिला अधिकारी ने पूछा कि घटतौली में कितने धर्म कांटा को नोटिस दिए जा चुके हैं ।बाट माप अधिकारी ने कहा कि 2 धर्म कांटा को नोटिस जारी किए गए हैं ।इस पर जिलाधिकारी ने आदेश दिए कि अगले 2 दिन में बांट माप तोल पूर्ण कराएं जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम को देखते हुए सभी नगर पालिकाओं में अलाव के लिए स्थान चिन्हित कर लिए जाएं और नए रैन बसेरों की भी स्थापना करें और पुराने रैन बसेरों में सुविधाएं दुरुस्त करा दें जहां श्रमिक एकत्र होते हैं उन स्थानों को चिन्हित कर लिया जाए कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता हुआ नहीं मिलना चाहिए और ठंड से किसी की मृत्यु नहीं होनी चाहिए जारी कर ले l जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली का लक्ष्य शतप्रतिशत पूरा किया जाये।
उन्होंने मासिक लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति के सम्बन्ध में वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा विभाग, नगर विकास, वन विभाग, खनन आदि विभागों को निर्धारित समय में राजस्व की वसूली पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने ए०आर०टी०ओ०(प्रवर्तन) को अधिक से अधिक वसूली करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देश दिये गये है कि राजस्व का लक्ष्य बढ़ाया जाये। जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए कहा कि परिवर्तन कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाये। उन्होंनें समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदारों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी तहसीलों में अमीनों का मानक अवश्य पूर्ण होना चाहिये तथा समस्त उप जिलाधिकारी पाक्षिक रूप से वसूली की समीक्षा अवश्य करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शाडिल्यायन , उप जिलाधिकारी सदर दिग्विजय सिंह सभी तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे l







Related Posts

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

🔊 Listen to this इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के हित में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षा…

Read more

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

🔊 Listen to this वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामनाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के नजदीक के गांव धनौरा में आयोजित 15 दिवसीय वेद परायण महायज्ञ में श्रध्दालुओ…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत
error: Content is protected !!