गन्ना भुगतान न होने पर सिंभावली शुगर मिल को नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सिंभावली शुगर मिल को जिला गन्ना अधिकारी के आदेश पर समिति सचिव ने नोटिस भेजा है। गन्ना भुगतान न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। गन्ना समिति के सचिव राकेश पटेल ने बताया कि सिंभावली शुगर मिल द्वारा किसानों को समय से गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा जिससे किसानों में काफी नाराजगी है। ऐसे में जिलाधिकारी के आदेश पर मिल के अधिकारियों को पत्राचार करते हुए शीघ्र ही गन्ने का भुगतान करने के आदेश दिए गए हैं। बताते चलें कि शुगर मिल ने 28 फरवरी तक एक करोड़ कुंतल गन्ने की खरीद की है जिसकी कीमत लगभग 350 करोड़ रुपए है। इनमें से किसान को 50 करोड रुपए का भुगतान कर दिया गया है। वहीं शुगर मिल का कहना है कि चीनी बेचकर किसानों का गन्ना भुगतान शुगर मिल कर रही है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर
































