हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद ने हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स जमा न करने पर 19 हजार बकायेदारों को नोटिस जारी किया है। बता दें कि नगर पालिका परिषद हापुड़ में कुल 41 वार्ड हैं जिनमें से 45 हजार लोगों से नगरपालिका गृह कर और जल कर वसूलती है। पिछले महीने शासन से करीब 25 हजार हाउसहोल्ड के बिल ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए गए थे। लेकिन इनमें से करीब 19 हजार हाउसहोल्ड ने टैक्स जमा नहीं कराया है। नगर पालिका ने टैक्स जमा करने पर 30 सितंबर तक 10% छूट का भी प्रावधान किया है लेकिन इसके बाद भी लोगों ने टैक्स नहीं जमा कराया। जिसके बाद नगरपालिका ने अब 19 हजार बकायेदारों को नोटिस जारी किया है।
BUY 2 GET 1 PIZZA FREE @118 only: 8979755041, 7055225333

























