हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद की तहसील हापुड़ क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी कॉलेज के पास लगभग 12 दुकानों को प्रशासन ने नोटिस जारी किया है जिससे दुकान स्वामियों में हड़कंप मचा है। हापुड़ सदर एसडीएम सत्य प्रकाश ने बताया कि एलएमसी की भूमि पर कुछ दुकानों ने कब्जा किया हुआ है जिसके लिए इन दुकान मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम का कहना है कि सरकारी जमीन पर किसी भी हाल में अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि मामले में दुकानदारों ने अवैध कब्जे के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनके पास बैनामा है।
ये भी पढ़ें: हापुड़ का संदीप मिश्रा ग्रेटर नोएडा में करता था नकली सॉल्ट सप्लाई:
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, 90% लोन सुविधा, Call 9540030099
























